|
यह चिकित्सालय नगर के मध्य जेल
रोड पर स्थित है । चिकित्सालय में 26 वार्ड एवं आपात् चिकित्सा कक्ष
वार्ड है तथा 11 प्रमुख विभाग है । चिकित्सालय में
शिशु विभाग, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, मेडिसीन
(भैषज रोग विभाग), अस्थि रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग,
सर्जरी विभाग, नाक-कान-गला विभाग, चर्म रोग विभाग,
मानसिक रोग विभाग, दंत चिकित्सा विभाग, शिशु सर्जरी
विभाग, बर्न तथा प्लास्टिक सर्जरी विभाग, न्यूरो
सर्जरी विभाग, रेडियो थेरेपी विभाग इसके अतिरिक्त
शहरी कुष्ठ नियंत्रण, एड्स के उपचार हेतु ए.आर.टी.
सेन्टर, क्षय रोग हेतु आर.एन.टी.सी. केन्द्र प्रसव
उपरांत परिवार कल्याण केन्द्र की सेवाएं उपलब्ध है।
विभिन्न जॉच हेतु क्लिनिकल पैथालॉजी, माइक्रोबायोलॉजी,
बायोकेमेस्ट्री, रेडियो डायग्नोसीस जिसके अंतर्गत
अल्ट्रा साउंड डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्केन, एम.आर.आई.
की सुविधा उपलब्ध है । ह्दय रोग की जॉच हेतु ई.सी.जी.,
इको कार्डियोग्राफी टी.एम.टी. की जॉच सुविधा उपलब्ध
है साथ ही फिजियोथेरेपी की प्रशिक्षण तथा सेवाएं
उपलब्ध है । चिकित्सालय में इंदिरा गांधी केंसर
संस्थान स्थापित किया गया है । जहॉ कोबाल्ट मशीन,
मेमोग्राफी, मेमोटोन तथा लीनियर एक्सीलेटर,
किमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध है । नाक-कान-गला विभाग
में स्पीच (बोलना) तथा हियरिंग (श्रवण) संबंधी जॉच
और उपचार हेतु ऑडियोमेट्री बेरा उपलब्ध है । नेत्र
रोग विभाग में उत्कृष्ट यंत्रों द्वारा जॉच तथा लेजर
एवं शल्य चिकित्सा उपलब्ध है।
चिकित्सालय में मैकेनाईज लॉण्ड्री, सेन्ट्र्ल
स्टरलाईजेशन, लिफ्ट व जनरेटर उपलब्ध है। आने वाले
मरीजों के रजिस्ट्रेशन व डेटा रिकॉर्डिंग हेतु
कम्प्युटराईज्ड मेडिकल रिकॉर्ड डिपार्टमेन्ट की
स्थापना की गई है।
बाह्य रोगी विभाग की कार्य
अवधि प्रात: 08:30 से 1:30 प्रति दिन
(रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर)
आकस्मिक रोगी आपात चिकित्सा विभाग में दिन रात 24
घंटे देखे जाते हैं । |